चकिया: गाँधी पार्क में गृह कर माफी पर चकिया में जन संघर्ष समिति की बैठक, आगे भी संघर्ष जारी रखने का ऐलान
जन संघर्ष समिति ने बुधवार शाम 04 बजे को गांधी पार्क में बैठक की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग व व्यापारी शामिल हुए। वक्ताओं ने प्रदेश में गृह कर माफी के फैसले पर खुशी जताते हुए इसे समिति की बड़ी उपलब्धि बताया व स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण जैसे मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय जन संघर्ष समिति के प्रयास का परिणाम है।