हमीरपुर: मोराकांदर गांव में बेतवा नदी के निर्माणाधीन पुल की गिरी स्लैब से मरे मजदूर प्रकरण की जांच करने पहुंची टीम
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना के गांव मोराकांदर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल की गिरी स्लैब से मरे मजदूर प्रकरण की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने बारीकी से पड़ताल की। यह जांच तीन दिन में जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। यह जानकारी रविवार को तीन बजे मिली।