बारां: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में किया रोड शो
Baran, Baran | Nov 6, 2025 मुख्यमंत्रीेे भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को अंता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में रोड शो कर आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले दो साल में जनता के लिए जितना काम किया है उतना गत कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में नहीं किया। हमारे दो साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।