खंडवा नगर: खंडवा: विजय शाह के पुतला दहन पर बवाल, महिला कांग्रेस उग्र, पुलिस से झूमाझटकी
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के विरोध में खंडवा में मंगलवार शाम करीब चार बजे सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब महिला कांग्रेस ने केवलाराम चौराहा पर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए, जब सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।