गोरखपुर: इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में कैंट पुलिस ने आस्था हॉस्पिटल के डॉक्टर व मैनेजमेंट के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
कैंट पुलिस ने बेतियाहाता स्थित आस्था हॉस्पिटल के डॉक्टर और मैनेजमेंट के खिलाफ युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक राजकुमार के पिता राजाराम निषाद की तहरीर पर पुलिस ने आस्था हॉस्पिटल के डॉक्टर और मैनेजमेंट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पिता ने बेटे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।