बस्ती: डीएम और सीडीओ से मिले सफाईकर्मी, द्वितीय एसीपी का लाभ दिलाने की की मांग
Basti, Basti | Feb 3, 2025 उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के संयोजन में संघ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार को मांग पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया। प्रतिनिधि मण्डल ने उच्चाधिकारियों से द्वितीय एसीपी दिलाने का आग्रह किया।