गोगरी: महेशखूंट: एनएच 107 पर भोज करने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Gogri, Khagaria | May 22, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट बाजार में एनएच 107 पर श्राद्ध का भोज खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। इस संबंध में महेशखूंट निवासी विंदेश्वरी चौरसिया के पुत्र राजेश चौरसिया के विरुद्ध धारा 35(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है।