उज्जैन ग्रामीण: रलायता भोजा मे शासकीय डबरी में डूबे 2 चचेरे भाई,20 फीट गहराई में लिपटे मिले शव, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
भैरवगढ़ थाना एसआई महेन्द्रपालसिंह सेंधव ने बताया कि ग्राम रलायता भोजा में बनी डबरी में मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग 2 चचेरे भाईयों रितेश पिता भगवान बागरी 15 साल और आयुष पिता भैरूलाल बागरी 11 साल के डूबने की खबर मिली थी। पुलिस रलायता भोजा पहुंचती उससे पहले गांव वालों ने तलाशी अभियान शुरू कर उनके शव निकाल लिये थे। जिन्हे परिवार अस्पताल लेकर पहुंचा था। मामले में