बेगूसराय: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी, DDC ने दिखाई हरी झंडी
समाहरणालय परिसर से शनिवार की सुबह 11:00 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसे डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर में हरीझंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीडीसी ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बिंदुबार बताया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त हुए बिना एक सशक्त समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है.