मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज अस्पताल में डॉक्टर व स्वास्थ्य सुविधाओं की तत्काल नियुक्ति की मांग पर आजसू नेता ने दी जनआंदोलन की चेतावनी
मोहम्मदगंज प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मंजीत कुमार मेहता ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान गंभीर जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित किया है।