मुज़फ्फरनगर: NH-58 पर ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर के NH-58 पर बागोवाली चौकी के पास एक खौफनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। रेत से भरे ओवरलोड ट्रक ने पीछे से बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि उन्होंने समय रहते पैर पीछे खींच लिए और ट्रक के नीचे आने से बच गए। चालक भागने के दौरान कई वाहनों से टकराया, बाद में लोगों ने उसे पकड़ लिया।