सिद्धमुख: पहाड़सर गांव में विधायक मनोज न्यांगली के प्रयासों से 03 ढाणियों में पहुंची बिजली, एक ढाणी में 12 साल बाद
Sidhmukh, Churu | May 31, 2026 राजगढ़ क्षेत्र के पहाड़सर गांव में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक मनोज न्यांगली के विधायक कोष से तीन नई ढाणियों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं।इस कार्य से जाखड़ों की ढाणी, पुनिया की ढाणी एवं धानकों की ढाणी के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही बिजली की मांग पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।