छतरपुर नगर: छतरपुर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 8 जून को सीएम हाउस घेरने की चेतावनी
छतरपुर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेशभर के करीब 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।वही इस मामले की जानकारी आज 02 जून दोपहर करीब 3:00 बजे दी है।