लोहरदगा: लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक, धीरज प्रसाद साहू के इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष, विमला माइंस पर मंथन
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार दोपहर 1: 30 बजे लोहरदगा बक्शी डीपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।