मेरठ: मेरठ में शराब ठेके के पास मिला किसान का शव, सल्फास की शीशी मिलने से आत्महत्या की आशंका, पीएम का इंतजार
Meerut, Meerut | Apr 3, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में किनानगर मार्ग पर शुक्रवार को एक किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव शराब के ठेके के पास सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।