बुलंदशहर: कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष ने कहा- जनता और संगठन को समर्पित रहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहसिना किदवई के निधन पर सोमवार सुबह 11 बजे को बुलंदशहर में शोक सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित इस सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।