खंडवा नगर: जमीन विवाद में रिश्तों का खून! सो रही दादी पर पोते ने चाकू से किया जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने की भी कोशिश
जमीन विवाद को लेकर एक वृद्धा पर उसके ही पोते ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल वृद्धा सेरा बी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह घर में सो रही थीं, तभी उनका पोता वसीम आया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी ने उनका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे की है