शामली: शामली जिले में पुलिस ने सहारनपुर जनपद के नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹58 लाख की स्मैक बरामद
Shamli, Shamli | Apr 29, 2026 बुधवार की शाम साढ़े 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद के झिंझाना थाने की पुलिस ने आपरेशन सवेरा अभियान के तहत सहारनपुर जिले के गांव घाटमपुर निवासी नशा तस्कर राशिद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब ₹58 लाख कीमत की 291 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त ने स्मैक बेचने वाले केरटू झिंझाना निवासी तस्कर इकराम का नाम भी बताया है।