लोहरदगा: सदर थाना परिसर में आज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी की उपस्थिति में चौकीदार सहाय खलखो को दी गई विदाई
राविवर को आयोजन कर थाना के चौकीदार सहाय खलखो की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने किया जबकि संचालन झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने किया। मौके पर सहाय खलखो और धर्मपत्नी को सेवानिवृत्ति पर अंग वस्त्र एवं अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।