घुमारवीं उपमंडल के दधोल क्षेत्र में नेशनल हाईवे 103 के किनारे भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश का पानी स्थानीय दुकानों और घरों में घुस गया, जिससे लोगों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, दधोल निवासी अश्वनी कुमार शर्मा, सुखदेव और बनारसी दास की दुकानों में बरसात का पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है।