बारां: शहर की लंका कॉलोनी में उचित मूल्य की दुकान समय पर नहीं खुलती, राशन कार्ड धारकों को हो रही परेशानी
Baran, Baran | Feb 5, 2026 बारां शहर में उचित मूल्य की दुकानों के खुलने का कोई समय निर्धारण नही है।राशन डीलर अपनी मनमर्जी से दुकानों को खोलकर राशन वितरण करते हैं। गुरुवार को लंका कॉलोनी में स्थित राशन दुकान 12 बजे खोली गई दर्जनों राशन उपभोक्ता दस बजे से ही काम धंधा छोड़कर बैठें रहे। एैसे ही हालत अन्य उचित मूल्य की दुकानों पर देखने को मिलते हैं। विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती ।