पिपरिया: पिपरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा कछार से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस द्वारा बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पथुआ दियारा में गंगा कछार से 45 लीटर महुआ शराब के साथ पथुआ गांव के रहने वाले नंदू भगत के पुत्र बुलेट कुमार तथा जीवन भगत के पुत्र लखन भगत को गिरफ्तार किया है. गुरुवार पूर्वाह्न 2:01 बजे पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक 600 लीटर अर्ध निर्मित शराब एवं उपकरण नष्ट किया गया.