सिंगरौली: सिंगरौली में थर्टी फर्स्ट कार्यक्रम का विरोध, सनातन मंच ने कहा- यह संस्कृति का अपमान है
सिंगरौली जिले में 31 दिसंबर की रात होने वाले कार्यक्रम का सनातन मंच ने विरोध किया है। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सनातन मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा अश्लील और फुहड़ता कार्यक्रम सिंगरौली में कतई नहीं होने देंगे। आयोजकों के खिलाफ प्रशासन से शिकायत की जाएगी।