सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल ने भोपाल में 11वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रदर्शनी लगाई
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनटीपीसी विंध्याचल नें विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित भोपाल विज्ञान मेला 2024 में भाग लिया। यह महोत्सव दिनांक 27.12.2024 से 30.12.2024 तक जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विज्ञान और नवाचार को जन-जन तक पहुंचाना है।