दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा सदर एवं बहादुरपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दाखिल-खारिज,परिमार्जन,भूमि मापी, अभियान बसेरा,आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। यह जानकारी सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।