बलरामपुर: विश्व वेटलैण्ड दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में पेटिंग, फोटोग्राफी और फिल्म डाक्यूमेंट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
29 जनवरी बुधवार 12 बजे जिला प्रशासन एंव वन विभाग के सौजन्य से विश्व वेटलैण्ड दिवस के अवसर पर बडा परेड ग्राउन्ड में पेटिंग, फोटोग्राफी एंव फिल्म डाकूमेन्ट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में बच्चों को वेटलैण्ड के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए वेटलैण्ड को संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।