भभुआ: सकरी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 26, 2024 कुदरा थाना अंतर्गत सकरी मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की रविवार की सुबह मौत हो गई। मृतक युवक के शव का सदर अस्पताल में रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया जा रहा। मृतक युवक रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का रहने वाला विपिन कुमार पिता विनोद चौरसिया बताया जाता है। जो रामगढ़ से बाइक पर सवार होकर कुदरा जा रहा था।