कोल: जतनपुर चिकावटी में घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बच्ची की टूटी पैर की हड्डी
Koil, Aligarh | Feb 28, 2024 थाना लोधा इलाके के ग्राम जतनपुर चिकावटी में घर के बाहर खेल रही एक 3 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, हादसे में बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।बाइक सवार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।परिजन घायल बच्ची को बुधवार की दोपहर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का इलाज जारी है।