इटावा: जिला अस्पताल में मरीजों को सड़े फल परोसने की फोटो हुई वायरल, सीएमएस ने नोडल अधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश
Etawah, Etawah | Dec 5, 2024 सदर इलाके के जिला अस्पताल में मरीजों को सड़े फल परोसने का फोटो गुरुवार दोपहर 1 बजे वायरल हुई। सीएमएस ने नोडल अधिकारी को निर्देशित कर आगे गलती करने पर कार्रवाई की बात कही। दरअसल जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और खाना दिया जाता है, उसी में आज फलों की फ़ोटो वायरल हुई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़े हुए फलों को काटकर मरीजों को दिए जा रहे हैं।