इटावा: इकदिल इलाके में कार की टक्कर से फल विक्रेता की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरु की जांच
Etawah, Etawah | Dec 5, 2024 इकदिल इलाके में कार की टक्कर लगने से नगला खादर निवासी सुदामालाल सिंह फल विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है, पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि कार चालक ने तेजी से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई है।