मस्तुरी: बिलासपुर में अमृत मिशन योजना के तहत अब शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई
बिलासपुर में अमृत मिशन योजना के तहत अब शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति। सुनिश्चित करने के लिए 22 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मांग शासन से की गई है। इस राशि की मंजूरी के बाद 35 हजार घरों में दिन-रात लगातार पानी की सप्लाई हो सकेगी। नोडल अधिकारी के मुताबिक, 24 घंटे पानी की आपूर्ति का लाभ लगभग एक लाख लोगों को मिलेगा।