चाचौड़ा: कड़िया गांव में शादी में पटाखों से घर उजड़ा, मकान और ट्रैक्टर ट्राली जली, फायर ब्रिगेड पर देरी से आने का आरोप
Chachaura, Guna | Apr 13, 2026 चाचौड़ा थाना के कड़िया गांव में शादी की खुशिया चीक पुकार में बदल गई। 13 अप्रैल को दी जानकारी में गांव में चल रही भागवत कथा में कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग में गांव के ही धीरज सिंह, रमेश लोधी के बेटों का विवाह था। पैरावनी विवाद रस्म में चलाएं पटाखे मांगीलाल के कच्चे मकान और झोपड़ी पर पहुंचे। आग से पूरा मकान और ट्रैक्टर ट्राली जल गए। लाखों का नुकसान हो गया।