बोध गया: महाबोधि मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने गयाजी प्रवास के दौरान शुक्रवार की दोपहर 12 बजे महाबोधि मंदिर पहुंचे।जहां गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने शांति, सद्भाव, मानव कल्याण तथा बिहार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।