अरनोद: दलोट में खराब सोयाबीन बीज का कट्टा लेकर तहसील पहुंची किसान महिला, न्याय की लगाई गुहार
दलोट के ग्राम सरकोट निवासी किसान महिला सीताबाई पत्नी कैलाश चंद्र को खराब सोयाबीन बीज का कट्टा लेकर तहसील कार्यालय दलोट पहुंची और तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने 6 जून 2026 को दलोट के एक व्यापारी से 25 किलोग्राम सोयाबीन बीज खरीदा था। बुवाई के बाद बीज का अंकुरण नहीं होने से उसे