चाचौड़ा: लीलवेहकला गांव में शासकीय विद्यालय के रास्ते पर कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने चाचौड़ा एसडीएम को दिया ज्ञापन
Chachaura, Guna | Jun 28, 2026 चाचौड़ा ब्लॉक के लीलवेहकला गांव के ग्रामीणों ने शासकीय विद्यालय के सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने के गांव के दबंगो पर आरोप लगाए है। 28 जून को दी जानकारी में बीते रोज शनिवार को चाचौड़ा एसडीएम को ज्ञापन देकर स्कूल का रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा, स्कूल खुलने वाले हैं बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे रास्ता बंद है परेशानी होगी जल्द खुलवाया जाए।