बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने 24 घंटे में 11 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने 24 घंटे में कल 11 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अपराधियों की गिरफ्तारी,वारंटी की गिरफ्तारी अभियान के तहत कर रही है. एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी ना हो किसी को लेकर यह कदम उठाए जा रहा है.