कोंच: कोंच में दरिंदा टीम ने 51 रन से जीता कोंच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Konch, Gaya | Jun 26, 2026 कोंच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को दरिंदा टीम और गृह वाटिका टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दरिंदा टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए गृह वाटिका को 51 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दरिंदा टीम ने निर्धारित छह ओवर में 75 रन बनाए।