🔳युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ऑडिटोरियम का निरीक्षण
🔳प्रभारी आयुक्त एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर, समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश
🔳कटनी - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार 2 सितम्बर को भोपाल में आयोजित युवा संवाद के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कटनी के बस स्टैण्ड स्थित विवेकानंद ऑडिटोरियम में युवा संवाद का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी आयुक्त एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बस स्टैण्ड ऑडिटोरियम पहुंच कर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल, डीआईओ श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उपायुक्त द्वय श्री शैलेश गुप्ता, प्रियंका झारिया, प्राचार्य तिलक कॉलेज श्री सुनील वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी आयुक्त श्रीमती कौर ने कार्यक्रम स्थल की बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, बैकड्रॉप, जनरेटर व्यवस्था, एल ई डी, इंटरनेट, माइक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं तकनीकी संसाधनों, फ्लैस प्रारूप, पेयजल, आमंत्रण, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए व्यवस्थाओं की पूर्व में ही जांच सुनिश्चित करें।
प्रभारी आयुक्त ने कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर पूर्ण करने तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण पूर्व में ही कर लेने के निर्देश दिए, ताकि 2 सितम्बर को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन निर्बाध एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस दौरान, नगर निगम के सहायक यंत्री आदेश जैन, मोना करेरा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, संदीप पाठक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 31, 2026