माण्डल: गुंदली में 11 हजार KV लाइन का तार टूटने से पूर्व सरपंच के बेटे की मौत, एक दर्जन झुलसे, 70 घरों के उपकरण जले
बागोर थाना क्षेत्र के गुंदली गांव में शनिवार रविवार की मध्यरात्रि बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गांव में मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से पूर्व सरपंच के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक ग्रामीण झुलस गए। हादसे में करीब 70 घरों के बिजली उपकरण जल गए