देहरादून: नगर निगम में नगर निकाय रिटर्निंग अधिकारी जय भारत ने नामांकन पत्रों की जानकारी दी
रिटर्निंग अधिकारी जय भारत ने बताया कि देहरादून जिले में निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अब तक यहां 901 मतपत्र बिक चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए 30 नामांकन पत्र बिके हैं लेकिन अब तक एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया है। वार्ड पार्षदों के लिए 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।