देहरादून: जिलाधिकारी एवं प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम में अधिकारियों की बैठक ली, सफाई व्यवस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की
जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर में सफाई व्यवस्थाओं की पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शहर में कूड़ा उठान कार्यों की समीक्षा करने पर पाया कि कम्पनियां दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 70 से 80 प्रतिशत ही कूड़ा कलेक्शन कर पा रही है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.