बिहारीगंज: बिहारीगंज में जनशिविर बेअसर, 33 आवेदन में सिर्फ 9 का निष्पादन
बिहारीगंज प्रखंड परिसर में आयोजित सहयोग सह जनशिविर का पहला दिन फीका रहा। प्रचार-प्रसार के अभाव में पंडाल की अधिकांश कुर्सियां खाली दिखीं और कई अधिकारी मोबाइल में व्यस्त नजर आए। पहले दिन कुल 33 आवेदन मिले, जिनमें सिर्फ 9 मामलों का निष्पादन हो सका, जबकि 24 मामले लंबित हैं। बीडीओ अमित कुमार ने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंचने की अपील की।