गोरौल: कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, कटरमाला में कस्तूरबा गाँधी जयंती सह प्रवेश उत्सव मनाया गया
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कटरमाला परिसर स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कटरमाला में शनिवार को 1 बजे दिन में कस्तूरबा गाँधी की जयंती सह प्रवेश उत्सव केक काटकर मनाया गया। साथ ही छात्राओं के बीच बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर वार्डेन डौली कुमारी, लेखपाल कुमुद रंजन सहित अन्य शिक्षिका उपस्थित थे।