इटावा: इकदिल इलाके में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी ईको कार, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
Etawah, Etawah | May 5, 2026 औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम परघईपुर निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य मंगलवार तड़के ईको कार में सवार होकर ददरौआ धाम मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब जब उनकी कार इकदिल कस्बा स्थित मस्जिद के पास पहुंची, तभी अचानक कार का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से चालक संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। सभी घायल हो गए।