जैतपुर: बारिश से वार्ड 15 जलमग्न, नपा पर लापरवाही का आरोप
धनपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित है। रहवासियों ने जल्द नालियों की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। वीडीओ शुक्रवार दोपहर एक बजे सामने आई है।