गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSP कांतेस कुमार मिश्रा के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान, ₹1,26,000 का जुर्माना वसूला गया
गया SSP कांतेस कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। SSP ने गुरुवार की सुबह 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बुधवार को अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहनों से कुल 126000 जुर्माना वसूला गया।