कलान: ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी, मौजपुर में अधूरी पुलिया का निर्माण कार्य रोका गया
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र स्थित ग्राम मौजपुर में कच्चे रास्ते पर बन रही पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य अचानक बंद हो गया, जिससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।