बख्तियारपुर: जिउतिया पर्व से पहले गंगा स्नान को लेकर बख्तियारपुर में बाजार से सीढ़ी घाट तक उमड़ी महिलाओं की भीड़
बख्तियारपुर में जिउतिया पर्व से पूर्व शुक्रवार को अहले सुबह से गंगा स्नान के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीढ़ी घाट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। नालंदा समेत दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए बख्तियारपुर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे सीढ़ी घाट से बख्तियारपुर बाजार तक श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़