बनमनखी: मोबाइल विवाद के बाद नाबालिग छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती पंचायत के वार्ड संख्या 13 में बुधवार रात एक 14 वर्षीय छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान चंपावती पंचायत निवासी अखिलेश मुनि की 14 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है। वह उत्क्रमि