मेरठ: भावनपुर में गौ-तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार, अवैध हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद, दो साथी फरार
Meerut, Meerut | Apr 19, 2026 मेरठ के भावनपुर में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। रविवार की तड़के हुई इस मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर शाहरुख पुत्र अख्तर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं